Site icon Editor Shanu

बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की 50 लाख की सम्पत्ति,BJP सरकार में अस्पताल को दिए थे 25 लाख

Spread the love

राजधानी देहरादून के डालनवाला नेहरू रोड की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपनी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दिया।महिला द्वारा बक़ायदा इस बाबत कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया गया।

प्रीतम सिंह को सौंपे दस्तावेज


महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बताया कि पुष्पा मुन्जियाल ने राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपा। वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं।उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।चाहें इन्दिरा गांधी हो या राजीव गांधी हों।उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। ऐसे मे वह अपनी संपत्ति के लिए राहुल गांधी को सबसे उपयुक्त मानती हैं।

वहीं, कांग्रेस उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पुष्पा मुंजियाल द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की है।प्रीतम सिंह ने कहा महिला का कांग्रेस और गांधी परिवार से लगाव ही है कि उन्होंने अपनी संपत्ति राहुल जी के नाम करने का निर्णय लिया।आज के इस युग मे जहां लोग संपत्ति को लेकर विवादों में उलझे रहते है, ऐसे में पुष्पा जी का यह कदम सराहनीय है।बतातें चले कि उक्त सम्पत्ति राजधानी के बेहद पॉश इलाके में औऱ काफी कीमती भी है।

BJP सरकार में भी दे चुकी है अस्पताल को 25 लाख

पुष्पा मुंजियाल ने बातचीत के दौरान बताया कि पूर्व में रही भाजपा की सरकार के दौरान भी उन्होंने दून अस्पताल को दवाई व मशीनों के लिए 25 लाख की मदद दी थी,लेकिन उसका सदुपयोग नही किया गया था।जिसके बाद उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन डीएम ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

Exit mobile version