Site icon Editor Shanu

स्वागत एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी,कार्यकर्ताओ से मिले सम्मान पर आभार व्यक्त किया

Spread the love

शमा सलमानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर की भाजपा टीम द्वारा आयोजित “स्वागत एवं सम्मान समारोह” कार्यक्रम में शामिल हुए।जहाँ कार्यकर्ताओ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ द्वारा मिले प्यार व स्नेह हेतु ऊधम सिंह नगर की देवतुल्य जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं।

इस दौरान विधायक अरविंद पाण्डेय एव शिव अरोड़ा,भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट,पूर्व सांसद बलराज पासी,मेयर रामपाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version