Site icon Editor Shanu

उत्तराखण्ड में यहाँ महसूस किए गए भूकम्प के झटके

Spread the love

देहरादून।पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जहां भूकंप आया है, वो नेपाल सीमा के पास का क्षेत्र है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है.

उत्तराखंड में एक बार फिर धरती हिली है. पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जहां भूकंप आया है, वो नेपाल सीमा के पास का क्षेत्र है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

इससे पहले 12 फरवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप का केंद्र होने की सूचना मिली थी. गुरुवार को जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप तीव्रता 5.3 थी. भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था.

Exit mobile version