Site icon Editor Shanu

पोती से रेप के आरोप से आहत कॉंग्रेसी नेता ने मारी थी ख़ुद को गोली

Spread the love

वसीम अब्बासी

उत्तराखंड के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता राजेंद्र बहुगुणा ने बुद्धवार को ओवरहेड टैंक पर चढ़कर खुद को गोली मार आत्महत्या कर लिया। राजेंद्र बहुगुणा ने इस दरमियान जुटी भीड़ और पुलिस से लगातार खुद को बेक़सूर बताया और पुलिस द्वारा बार बार अपील किये जाने के बाद भी खुद को गोली मार आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने इस सम्बन्ध में उनकी बहु, समधी और एक पडोसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया “बहुगुणा के खिलाफ़ तीन दिन पहले पोती से दुष्कर्म का मुक़दमा दर्ज़ किया गया था जिससे वो आहत थे।” बहुगुणा ने ख़ुद बुधवार को 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर बताया कि वो टैंक के ऊपर चढ़ कर आत्महत्या कर रहे हैं। मौक़े पर पहुंचकर पुलिस ने लाउडस्पीकर की मदद से बहुगुणा को समझाने की कोशिश की पर पूर्व मंत्री बार-बार पुलिस को बताते रहे कि वो बेगुनाह हैं। बाद में बहुगुणा ने अपने सीने पर गोली मार ली और उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस पूरे मामले मे राजेंद्र बहुगुणा की बहू, समधी और पड़ोसी के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुक़दमा दर्ज़ किया है।

राजेंद्र बहुगुणा के बेटे अजय की शिकायत पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज़ किया है। गौरतलब है कि राजेंद्र आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे, रोडवेज संघ समेत कई अन्य संगठनों में भी वह उच्च पदों पर रहे। हल्द्वानी डिपो के वर्कशाप में वह सीनियर लिपिक के पद पर कार्यरत थे। 31 अक्टूबर को वह रिटायर्ड होने वाले थे।

Exit mobile version