Site icon Editor Shanu

स्कूली बच्चों ने सिद्धू मुसेवाला की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

Spread the love

अज़हर मलिक

काशीपुर।महाराणा चौक पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर स्कूली बच्चों ने पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट का मौन धारण किया।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने सिद्धू की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।बता दें कि हाल ही में बदमाशों द्वारा पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है।सिद्धू मुसेवाला अपने करोडों चाहने वालों के दिलों पर राज करते थे उनके देहांत के बाद उनके फैंस बुरी तरह टूट गए है और कानून से हत्यारों को सख़्त से सख़्त सज़ा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version