Spread the love

रिपोर्टर : अज़हर मलिक

उधम सिंह नगर

बाजपुर के ग्राम बरहैनी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनजाति संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और किए गए विकास कार्यों की लोगों को जानकारी दी। बता दें कि बाजपुर के ग्राम बरहैनी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनजाती समाज के लोगों के बीच जनजाति संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया जिसके उपरांत मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और किए गए विकास कार्य की लोगों को जानकारी दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ में लेकर चलने का काम कर रहे हैं इसी के चलते जनजातीय समाज के लोगों के पीछे सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिससे जनजाति समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।