Site icon Editor Shanu

BJP की कार्य समिति बैठक में शामिल हुए सीएम धामी

Spread the love

हल्द्वानी में आज बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा सहित प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं ने भी शिरकत की.

बता दें कि सीएम धामी हाल ही में चंपावत विधानसभा सीट से विजयी घोषित हुए हैं जिससे बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह है. धामी ने कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को हराया था. सीएम धामी मंगलवार को ही हल्द्वानी पहुंच गए थे जहां उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की पूर्व संध्या पर केंद्र में बीजेपी की सरकार के 8 साल पूरे होने के पर ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल’ विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था.

सीएम धामी ने इसको लेकर ट्वीट भी किया था. उन्होंने लिखा, ‘आज हल्द्वानी में ‘प्रदेश कार्यसमिति’ की बैठक की पूर्व संध्या पर मोदी सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया.’ इसके बाद उन्होंने बीजेपी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और संगठन के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की थी.

Exit mobile version