Site icon Editor Shanu

लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

Spread the love

अज़हर मलिक

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिँह धामी बिगवाड़ा, रुद्रपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं सतत रूप से आपातकाल के खिलाफ लम्बे संघर्ष के परिणाम स्वरूप आज देश विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है।इस दौरान विधायक अरविंद पाण्ड्य, शिव अरोड़ा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version