Site icon Editor Shanu

सीएम धामी ने चम्पावत में किया लगभग 103 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण

Spread the love

देशराज

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत में लगभग ₹103 करोड़ की लागत से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।सीएम धामी ने कहा कि आने वाले समय में चम्पावत सुनियोजित तरीके से विकसित होकर विकास के मॉडल के रूप में सभी के समक्ष होगा।

साथ ही सीएम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चम्पावत में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए जनता मिलन कार्यक्रम में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Exit mobile version