Site icon Editor Shanu

सीएम धामी ने किया उत्तराखण्ड पुलिस ऐप तथा E.FIR सेवा का शुभारम्भ

Spread the love

देशराज

देहरादून।सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस की 5 विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं को एकीकृत कर बनाए गए उत्तराखण्ड पुलिस ऐप तथा ई-एफआईआर सेवा का शुभारम्भ किया। इस ऐप के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यह ऐप हमारी सरकार के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मूल मंत्र को सार्थक करते हुए पुलिस बल को आधुनिक रूप से अधिक सुदृढ़ करेगा। आमजन को इस ऐप का अधिक से अधिक लाभ हो इस हेतु मैंने अधिकारियों को इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version