Site icon Editor Shanu

रुद्रपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Spread the love

रिपोर्ट – अज़हर मलिक

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज रुद्रपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रतिभाग किया।

निर्धारित कार्य्रकम के तहत आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रुद्रपुर पहुँचे जहां उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओ के साथ भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा जगतपुरा से प्रारंभ हुई जो कि मुखर्जी नगर, आवास विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए शिव शक्ति मंदिर में संपन्न हुई। वही तिरंगा यात्रा जिस जगहों से होकर गुजर रही यह तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों से आसमान गुंजायमान हो गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि देश आज़ादी का अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा। इस अवसर पर उन्होंने आह्वाहन किया कि सभी को अपने घरों पर तिरंगा झण्डा अवश्य फहराना चाहिये। इसी क्रम में आज तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में वह स्वयं आये है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर कहा कि यह तो अच्छी बात है तिरंगा यात्रा सभी को निकालनी चाहिए।

Exit mobile version