Site icon Editor Shanu

8 साल के मासूम पर गिरी स्कूल के जर्जर हो चुके बाथरूम की छत,दर्दनाक मौत

Spread the love

वसीम अब्बासी

उत्तराखंड के चम्पावत जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है जानकारी के मुताबिक चंपावत में गुरुवार सुबह पाटी मोनकांडा प्राइमरी विद्यालय की बाथरूम की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया इस दुर्घटना में तीसरी में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए. हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया. बच्चों के परिजन दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे.

स्कूल में हुए इस हादसे से अन्य बच्चे भी डरे सहमे हैं. अपनी बच्ची का शव देख मृतका हेमा की मां बेसुध हो गई. वह एक टक लगाकर अपनी मासूम बच्ची की लाश देखती रही. वहीं घायल बच्चों के परिजन अपने बच्चों की सलामती मांग रही है. अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों का ऐसा हाल देख अभिभावकों का गुस्सा थम नहीं रहा है.

Exit mobile version