नैनीताल।विगत वर्ष के पुराने वीडियो को वायरल करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई। जिलाधिकारी ने दिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश।जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध होगी जांच- जिला मजिस्ट्रेट,जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कतिपय सामाजिक शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया पर नैनीताल के मॉल रॉड का पुराना वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें नैनीताल की मॉल रोड पानी में भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है। वर्तमान में नैनीताल के मॉल रोड की स्थिति सामान्य है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसी अराजक तत्व द्वारा इस तरह के पुराने वीडियो को प्रसारित करने से जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।जिला मजिस्ट्रेट धीराज गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए कि जिस भी व्यक्ति द्वारा यह वीडियो वायरल किया जा रहा है। सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा अधिनियम के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी को हिदायत दी है कि पुख़्ता जानकरी के अभाव में किसी भी ऐसे वीडियो, फ़ोटो व भ्रामक तथ्यों का प्रचार प्रसार न किया जाए जिसकी जानकारी न हो।
नैनीताल में हुए जल भराव की पुरानी वीडियो वायरल की तो होगी कार्यवाही-डीएम
Related Posts
स्वार की जनता की बनी आवाज़ “आखिर कब दौड़ेंगी रोडवेज़ बसे.. नेता क्यों भूल रहे अपना वायदा ,कब तक पिछड़ा रहेगा स्वार
Spread the love रोडवेज बस सेवा शुरू न होने पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल रामपुर (स्वार): रामपुर ज़िले की स्वार तहसील की जनता सालों से एक ही सवाल…
बड़ी खबर : दिल्ली से लौटते वक्त मेरठ में हादसे का शिकार हुए हरीश रावत- गाड़ी क्षतिग्रस्त, पूर्व सीएम पूरी तरह सुरक्षित”
Spread the love MEERUT UP : मेरठ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार शाम एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना उस…
