काशीपुर।कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीपीयू टीम ने बाइक सवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की शाम सीपीयू टीम के एसआई जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरुण कुमार, रघुवर सिंह मुरादाबाद रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर आ रहे महेशुपरा निवासी मौ. दानिश पुत्र रईस अहमद की बाइक में तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को सीपीयू टीम ने निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दानिश के पिता को सूचना देकर बाइक को उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं घायल की हालत सही बताई जा रही है।
सड़क हादसे में घायल युवक को सीपीयू टीम ने कराया अस्पताल भर्ती
Related Posts
स्वार की जनता की बनी आवाज़ “आखिर कब दौड़ेंगी रोडवेज़ बसे.. नेता क्यों भूल रहे अपना वायदा ,कब तक पिछड़ा रहेगा स्वार
Spread the love रोडवेज बस सेवा शुरू न होने पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल रामपुर (स्वार): रामपुर ज़िले की स्वार तहसील की जनता सालों से एक ही सवाल…
बड़ी खबर : दिल्ली से लौटते वक्त मेरठ में हादसे का शिकार हुए हरीश रावत- गाड़ी क्षतिग्रस्त, पूर्व सीएम पूरी तरह सुरक्षित”
Spread the love MEERUT UP : मेरठ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार शाम एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना उस…
