देहरादून।अंकिता भंडारी को गायब हुए आज पांच दिन हो गये, जिस रिजॉर्ट में वह कार्यरत थी उनके ऊपर केवल लीपापोती की कार्रवाई हो रही है।साक्ष्य मिटाने के लिए शासन-प्रशासन ने अपराधियों को पर्याप्त समय दे दिया है। शायद संदिग्ध व्यक्तियों का सत्ता से जुड़ाव तो कारण नहीं है? पहले रिजॉर्ट्स के नाम पर उल्टे-सुल्टे कामों से धनाढ्य हुए लोग हमारी जमीनें खरीद रहे हैं। अब हमारी साधनहीनता का फायदा उठाकर हमारी बच्चियों का शोषण हो रहा है। अंकिता का तो एक मामला है। यदि सरकार और प्रशासन बेपरवा रहे हमारी बहुमूल्य आध्यात्मिक संस्कृति की धज्जियां, हमारे गांव, गाड़-गधेरों में लूटने वालों का हम राज्य बनकर रह जायेंगे। एक स्पष्ट नीति, नियमावली, निगरानी व जांच तंत्र खड़े किए बिना अंधाधुंध रिजॉर्ट खोलने की खुली नीति पर विचार करना आवश्यक है।
अंकिता भंडारी प्रकरण में कार्यवाही के नाम पर हो रही लीपापोती-हरीश रावत
Related Posts
स्वार की जनता की बनी आवाज़ “आखिर कब दौड़ेंगी रोडवेज़ बसे.. नेता क्यों भूल रहे अपना वायदा ,कब तक पिछड़ा रहेगा स्वार
Spread the love रोडवेज बस सेवा शुरू न होने पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल रामपुर (स्वार): रामपुर ज़िले की स्वार तहसील की जनता सालों से एक ही सवाल…
बड़ी खबर : दिल्ली से लौटते वक्त मेरठ में हादसे का शिकार हुए हरीश रावत- गाड़ी क्षतिग्रस्त, पूर्व सीएम पूरी तरह सुरक्षित”
Spread the love MEERUT UP : मेरठ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार शाम एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना उस…
