देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।
अंकिता के परिजनों को मिलेगी 25 लाख की आर्थिक सहायता,सीएम धामी ने की घोषणा
Related Posts
स्वार की जनता की बनी आवाज़ “आखिर कब दौड़ेंगी रोडवेज़ बसे.. नेता क्यों भूल रहे अपना वायदा ,कब तक पिछड़ा रहेगा स्वार
Spread the love रोडवेज बस सेवा शुरू न होने पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल रामपुर (स्वार): रामपुर ज़िले की स्वार तहसील की जनता सालों से एक ही सवाल…
बड़ी खबर : दिल्ली से लौटते वक्त मेरठ में हादसे का शिकार हुए हरीश रावत- गाड़ी क्षतिग्रस्त, पूर्व सीएम पूरी तरह सुरक्षित”
Spread the love MEERUT UP : मेरठ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार शाम एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना उस…
