Site icon Editor Shanu

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने की शादी, इस एक्टर संग लिए फेरे, तस्वीरें वायरल कर बोली- #JaanuILoveYou

Spread the love

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है। कई बार जब वह ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती हैं तो फैन्स उनसे पूछने लगते हैं कि आखिर वो रियल लाइफ में कब शादी करने वाली हैं। रविवार को अक्षरा ने एक फोटो पोस्ट किया जिसमें उनके गले में फूलों की माला है और मांग में सिंदूर लगाया है। उन्होंने इस मौके पर पीच कलर का सलवार सूट पहना है। अक्षरा एक शख्स के साथ खड़ी हैं और उसे प्यार से निहार रही हैं।

फोटो देखकर फैन्स को ऐसा लग रहा है अक्षरा ने शादी कर ली है। अक्षरा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘जानू आई लव यू।’ साथ ही हैशटैग दिया #JaanuILoveYou. फोटो देखकर कई यूजर्स कन्फ्यूज हो गए कि क्या उन्होंने शादी कर ली। एक यूजर लिखते हैं, ‘ये सच में है या सपना है।’ एक यूजर ने कहा, ‘आपने शादी कर ली?’ एक ने कहा, ‘शादी में बुलाए नहीं न हमको नागिन डांस करना था बहुत गलत किए मैम।’

अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि क्या अक्षरा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है तो बता दें कि ऐसा नहीं है। दरअसल यह अक्षरा की फिल्म की शूटिंग से तस्वीर ली गई है। फिल्म का नाम ‘जानू आई लव यू’ है। फोटो में अक्षरा के साथ एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत हैं। विक्रांत भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति हैं। दोनों की शादी को 5 साल से ज्यादा हो गए हैं।

अक्षरा ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में नजर आई थीं। उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। साथ ही हैवी ज्वैलरी पहनी थी। वीडियो सामने आने के बाद फैन्स उन्हें शादी करने की सलाह देने लगे थे।

Exit mobile version