Spread the love

IND vs PAK Weather Update And Report : asia cup 2023 में आज एक बार फिर India और Pakistan की टीमें आमने-सामने होंगी. इस बार दोनों के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले हुए ग्रुप स्टेज group stage के मैच में बारिश ने खलल और पैदा की थी और मुकाबला रद्द हो गया था.इस बार दोनों टीमें कोलंबो Teams Colombo के आर. प्रेमदासा स्टेडियम Premadasa Stadium में एक दूसरे के आमने-सामने उतरेंगी. इससे पहले दोनों के बीच पल्लेकल में मैच हुआ था. हालांकि इस बार भी बारिश खेल खराब कर सकती है।

IND vs PAK Weather Update And Report कोलंबो का मौसम क्या कहता है

weather.com की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में 80-90% प्रतिशत तक भारी बारिश की संभावना है. सुबह के वक़्त 100% प्रतिशत यानी बारिश होना करीब-करीब तय है. बारिश के साथ-साथ थंडर स्टॉर्म की भी संभावना है. दिन आगे बढ़ने के साथ बारिश कम होने के चांस हैं, लेकिन मैच के वक़्त फिर करीब 80% प्रतिशत बारिश के आसार हैं. मैच शुरू होने के वक़्त करीब 15-20 किमी प्रति घंट की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. वहीं आर्द्रता 90% प्रतिशत के आसपास होगी. ऐसे में यही कहा जा सकता है कि एक बार फिर फैंस के हाथ निराशा लग सकती है.

IND vs PAK Weather Update And Report मैच के लिए तय हुए रिजर्व डे पर भी भारी बारिश की आशंका

बता दें कि एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से कहा गया है कि भारत-पाक के बीच होने वाले मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. एसीसी के मुताबिक, अगर तय दिन में बारिश आती है, तो रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा, जहां से पिछले दिन रोका गया था. हालांकि रिजर्व डे पर भी थंडर स्टॉर्म के साथ करीब 80-90 बारिश की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि एशिया कप के सुपर-4 चरण में भारत-पाक इकलौता ऐसा मैच है, जिसके लिए रिजर्व डे रखा गया है. रिजर्व डे अगले दिन यानी सोमवार (11 सितंबर) को होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फैंस इस बार भारत-पाक मैच का लुत्फ उठा पाते हैं या नहीं