Site icon Editor Shanu

2024 के चुनाव में भाजपा ने धनश्याम लोधी पर फिर जताया भरोसा,उत्तराखंड,उप्र में इन लोगो को मिला टिकट

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दिल्ली में भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से मैदान में उतारा जाएगा, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुजरात के गांधीनगर से मैदान में उतारा गया है।

इस बार फिर स्मृति ईरानी को यूपी की अमेठी सीट से टिकट दिया गया है.भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, “भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, बैजयंत जय पांडा, अनिल बलूनी, संजय मयूख की उपस्थिति में उम्मीदवारों की घोषणा की गई” .

195 उम्मीदवारों के नाम घोषित, 28 महिला, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी, पिछड़ा वर्ग में 57 उम्मीदवारों को टिकट घोषित।
जारी की गई उम्मीदवारों की नई सूची में उत्तराखंड की जिन तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की गई है उनमें अल्मोड़ा, टिहरी-गढ़वाल और नैनीताल-उधमसिंह नगर शामिल हैं। इसमें अजय टम्टा को अल्मोडा लोकसभा सीट से, अजय भट्ट को नैनीताल-उधम सिंह नगर से, माला राज्यलक्ष्मी शाह को टिहरी गढ़वाल से टिकट दिया गया है.

 

उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल: 26
मध्य प्रदेश: 24गुजरात: 15
तेलंगाना की 9 सीटों का ऐलान
झारखंड 11 की घोषणा
छत्तीसगढ़ 11
दिल्ली 5
उत्तराखंड में तीन घोषणाएं की गईं

दिल्ली:-

प्रवीण खंडेलवाल, चांदनी चौक
उत्तर पूर्वी दिल्ली मनोज तिवारी
नई दिल्ली:- बांसुरी स्वराज
पश्चिमी दिल्ली कमलजीत सहरावत

दक्षिणी दिल्ली: रामवीर सिंह विधूड़ी

उत्तराखंड –

पार्टी ने उत्तराखंड के इन तीनों सांसदों को एक बार फिर टिकट दिया है और उनके काम पर भरोसा जताया है.

अजय टम्टा को अल्मोडा
अजय भट्ट से नैनीताल उधम सिंह नगर
टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह।

बीजेपी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी टिकट दिया गया है. वहीं, 28 महिलाओं को भी मैदान में उतारा गया है. पहली सूची में 50 साल से कम उम्र के 47 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है.

यूपी में नगीना से ओम कुमार, रामपुर से घनश्याम लोधी, संभल से परमेश्वर सैनी, गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेश शर्मा, बुलंदशहर से डॉ. भोला सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर ,फ़तेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, एटा से राजवीर सिंह, आंवला से धर्मेंद्र कश्यप, शाहजहाँपुर से अरुण कुमार सागर, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी, धौरहरा से रेखा वर्मा, सीतापुर से राजेश वर्मा, मुज़फ़्फ़रनगर से संजीव बलियान, हरदोई, उन्नाव से जय प्रकाश। साक्षी महाराज, मोहनलालगंज से कौशल किशोर, लखनऊ से राजनाथ सिंह,अमेठी से स्मृति ईरानी,गोरखपुर से रवि किशन,कुशीनगर से विजय दुबे,फैजाबाद से लल्लू सिंह,आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ,सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा,जौनपुर से कृपाशंकर सिंह, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे को टिकट दिया गया है।

Exit mobile version