Site icon Editor Shanu

रामपुर : सोशल मीडिया पर हुई दोनों की दोस्ती, शादी के लिए थाने पहुंचीं दो छात्राएं…

Spread the love

दो छात्राएं शादी करने के लिए अजीमनगर थाने पहुंच गईं। दोनों ने बताया कि उनके परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हैं, जबकि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते. पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया और उन्हें उनके हवाले कर दिया. एक साल पहले फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई। तभी से वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा का उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी 10वीं कक्षा के छात्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन इनके परिवार वाले तैयार नहीं थे। शनिवार दोपहर रुद्रपुर की छात्रा करनपुर निवासी अपनी सहेली के घर पहुंची। दोनों बच्चियां एक दूसरे के गले लगकर खूब रोईं.

 

 

 

इसी दौरान दोनों घर से भागकर अजीमनगर थाने पहुंच गए। पुलिस से शादी की जिद करने लगी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों छात्राओं को समझाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। आठ दिन पहले भी दोनों लड़कियां भागकर कोर्ट मैरिज करने जा रही थीं। दोनों की उनके परिवार वालों ने पिटाई कर दी. दो छात्राओं का प्रेम प्रसंग इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Exit mobile version