Site icon Editor Shanu

बड़ी खबर : उत्तराखंड कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

Spread the love

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख सरदार तरसेम सिंह की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को उपचार के लिए खटीमा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई. तरसेम सिंह को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

उन्हें तुरंत खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें तीन गोलियां लगी थीं, एक पेट में, एक कलाई में और एक हाथ में। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है. इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Exit mobile version