Spread the love

NAINITAL : नैनीताल जिले के रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में अचानक आग लग गई. आग लगने से गर्जिया मंदिर परिसर में लगी प्रसाद की दुकानें जलकर राख हो गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई.

 

मंदिर में मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. विभाग को सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. फिलहाल इस आग में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.