Site icon Editor Shanu

हल्द्वानी: रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत, कई घंटे बाद हुई पहचान

Spread the love

HALDWANI : रामपुर रोड पर एक किशोर हादसे का शिकार हो गया। किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टक्कर में शामिल वाहन की पहचान नहीं कर सकी और किशोर की पहचान करने में 12 घंटे से अधिक का समय लगा। शनिवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है.

 

चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला पीएसी कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी कि किशोर रामपुर रोड पर एक बारात घर के पास सड़क पर लहूलुहान पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शव की पहचान न हो पाने पर उसे मोर्चरी भेज दिया गया। इधर, किशोर के पूरी रात घर न पहुंचने पर चिंतित उसके परिजन उसे तलाशते हुए टीपी नगर चौकी पहुंचे तो किशोर की मौत की जानकारी मिली।

 

 

उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया तो उसने किशोर की पहचान कर ली।टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक संदीप (17 वर्ष) पुत्र सुरेश राम निवासी रामपुर रोड जीतपुर नेगी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ।

Exit mobile version