Site icon Editor Shanu

हल्द्वानी: फोरेंसिक एक्सपर्ट के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

हल्द्वानी, करीब एक सप्ताह पहले फॉरेंसिक एक्सपर्ट दयाल शरण शर्मा के बेटे धीरज शरण का एसटीएच के पास एक्सीडेंट हो गया था। घायल का इलाज एम्स में चल रहा था, जहां 24 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।रुद्रपुर के फोरेंसिक साइंस विभाग के संयुक्त निदेशक दयाल शरण शर्मा का बेटा धीरज शरण (24) गुड़गांव से एलएलएम कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह पीसीएस जे की तैयारी भी कर रहा था।

 

 

कुछ दिन पहले वह अपने घर बिठौरिया नंबर 1 चौफला चौराहा, हल्द्वानी आया था। 16 अप्रैल को वह अपनी बाइक से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल के पास से अपने घर की ओर जा रहा था।रास्ते में उनकी बाइक के आगे एक ई-रिक्शा चल रहा था। ई-रिक्शा ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे धीरज की बाइक असंतुलित हो गयी और वह सड़क पर गिर गये. हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,

 

 

वहां से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां 24 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दयाल शरण शर्मा के दो बेटे और एक बेटी हैं। भाई ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड) में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वह फिलहाल गुड़गांव में तैनात हैं। धीरज की बहन जज हैं.

Exit mobile version