Site icon Editor Shanu

हल्द्वानी : किराए के घर के बाहर मेरा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Spread the love

HALDWANI : शुक्रवार सुबह काठगोदाम क्षेत्र में एक घर के सामने एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची. अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.मूल रूप से बबियाड़ धारी निवासी 28 वर्षीय नीरज शर्मा हलद्वानी में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह दमुवाढूंगा में किराए के मकान में रहता था।

 

बताया जाता है कि सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो नीरज अपने किराये के मकान के बाहर पड़ा हुआ मिला. उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो तुरंत काठगोदाम पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा,

 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम थाना प्रभारी विमिल मिश्रा ने बताया कि युवक को तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां मौत की पुष्टि हुई। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी.

Exit mobile version