Site icon Editor Shanu

सीएम धामी का आज हल्द्वानी दौरा_ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल…

Spread the love

उत्तराखंड: राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी आ रहे हैं. सीएम धामी दोपहर 1:15 बजे बदरीनाथ हेलीपैड चमोली से प्रस्थान कर 2:00 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे.

 

 

मुख्यमंत्री 15 जून को धामी मानसखंड मंदिर माला के अंतर्गत कैंची धाम में प्रस्तावित मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान कुमाऊं मंडल की मोटर सड़कों और पेयजल व विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और हल्द्वानी में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा. समीक्षा बैठक में सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे.

Exit mobile version