Site icon Editor Shanu

ऊंचाई से नैनीताल झील में गिरी महिला, समय रहते पहुंचा नाविक…वीडियो

Spread the love

उत्तराखण्ड की नैनीझील में एक महिला ऊंचाई से गिर गई जिसे नाविकों ने समय रहते बचा लिया। पानी से निकालते ही महिला पानी में ही बेहोश हो गई।

 

नैनीताल की ठंडी सड़क से महिला झील में गिरी। महिला की बाल बाल बची जान। नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास से महिला झील में गिर गई। महिला के झील में गिरते ही पास में पर्यटक बोटिंग का आनंद उठा रहे थे और उस पल को वीडियो में कैद कर रहे थे।

 

उसी दौरान वीडियो बना रहे पर्यटक ने महिला को ठंडी सड़क से नीचे झील में गिरता देखा। पर्यटक और नाविक तुरंत ही महिला की मदद के लिए आगे बड़े। तुरंत ही नाविक बोट लेकर महिला के पास पहुंचा और पतवार का सहारा देकर उसकी जान बचाई। ये पूरी घटना पर्यटक के कैमरे में कैद हो गई। घटना का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Exit mobile version