Site icon Editor Shanu

उत्तराखंड: यहां शिक्षकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई..

Spread the love

उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां शिक्षकों को लेकर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 10-12 शिक्षक सवार थे। वाहन चिन्यालीसौड से गढ़वाल गाड़ जा रहा था। जोकि नागथली छोटी मणि के पास गढ़वाल गाड़ सड़क पर वाहन पलट गया। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।

 

 

सोमवार सुबह तहसील चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत बड़ी मणि जोगत मोटर मार्ग पर वाहन गिरने की सूचना पर राजस्व टीम, थाना चिन्यालीसौड़ से पुलिस टीम, 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ रवाना हुई।पता चला कि ग्राम छोटी मणी नैल के पास चालक देवेंद्र सिंह चौहान स्कूल टीचरों को लेकर जा रहा था। तभी अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति को ज़्यादा चोट बताई जा रही है। अन्य लोग सामान्य बताए जा रहे हैं।

 

 

Exit mobile version