Site icon Editor Shanu

उत्तराखंड: फरार कैदियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित

Spread the love

उत्तराखंड : हरिद्वार के रोशनाबाद जिला कारागार से फरार दोनों कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। दोनों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बना बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी कामयाबी हासिल नहीं हो पायी है।

 

बताते चलें शुक्रवार रात को जेल में रामलीला हो रही थी। इस दौरान पंकज और रामकुमार दो सीढ़ियां बांधकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे। इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि मामले में जेल प्रबंधन ने इस हद तक लापरवाही बरती थी कि जिला पुलिस तक को सूचना कई घंटे बाद दी। फरार कैदियों को पकड़ने के लिये पुलिस की कई टीमों का गठन हुआ है।

 

Exit mobile version