Site icon Editor Shanu

उत्तराखंड: दूसरों को फंसाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को किया गुमराह, मौज-मस्ती करते हुए पकड़ा गया

Spread the love

देहरादून : पुलिस को गुमराह कर मौज मस्ती करना एक प्रॉपर्टी कारोबारी को महंगा पड़ गया। खुद के अपहरण की सूचना पुलिस को देकर प्रॉपर्टी डीलर साथियों के साथ होटल में मौज करने पहुंच गया। पुलिस तलाशते हुए होटल पहुंची तो सारी कहानी खुल गई। पता चला कि उसने संपत्ति विवाद में अपने विरोधियों को फंसाने के लिए यह झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने युवक और उसके दो साथियों को पुलिस को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

डालनवाला पुलिस को सूचना मिली कि एक अमित मैगी नाम के प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण हो गया है। मामला गंभीर था तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। टीमों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों चेक किए। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

इस बीच एक मुखबिर ने बताया कि जिस अमित मैगी की पुलिस तलाश कर रही है वह होटल में मौजूद है। पुलिस होटल पहुंची तो अमित मैगी वहां अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। पुलिस को देखकर अमित मैगी सकपका गया। उसने पुलिस के सामने सारी कहानी उगल दी।

अमित मैगी निवासी राजपुर रोड ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने दो साथियों विधान विश्नोई निवासी गंगा धाम कॉलोनी, गंगानगर मेरठ और साजिद निवासी काशी राम कॉलोनी हापुड़ के साथ एक ही कार में आया था। उसका राजपुर रोड पर एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वह विपक्षी लोगों को फंसाना चाहता था। ऐसे में उसने अपने अपहरण की कहानी बनाई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।I

 

Exit mobile version