Site icon Editor Shanu

AAP के गहलोत बीजेपी में शामिल..

Spread the love

नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में कैलाश गहलोत को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सदस्यता दिलाई है।

नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) जॉइन की। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

कैलाश गहलोत ने अपनी इस निर्णय को लेकर स्पष्ट किया, “मैंने किसी के दबाव में कोई कदम नहीं उठाया। यह फैसला एक दिन का नहीं है, बल्कि लंबे समय से चल रही स्थिति का परिणाम है।” उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) में आने के अपने आदर्शों के पतन पर दुख जताया और कहा, “आप में अब आम आदमी नहीं, बल्कि खास लोग बन गए हैं।”

गहलोत ने आरोप लगाया कि पार्टी में राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं और केजरीवाल सरकार के फैसलों ने दिल्ली के विकास को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने यमुना को साफ करने का वादा अधूरा रहने और मुख्यमंत्री आवास (शीशमहल) जैसे विवादों का भी उल्लेख किया।

 

अपने इस्तीफे के कारणों को बताते हुए गहलोत ने कहा, “मैंने दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए राजनीति शुरू की थी, लेकिन अब आप में आत्मविश्वास की कमी और पार्टी की नीतियों में उलझाव देखकर यह निर्णय लिया।”

गहलोत के बीजेपी जॉइन करने के साथ ही दिल्ली में राजनीति के समीकरण एक बार फिर से बदलते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version