Site icon Editor Shanu

हल्द्वानी :”खूबसूरती के पीछे छुपा खतरनाक जाल-ढकियाताल बना युवाओं का काल””हर साल छीन रहा ज़िंदगी

Spread the love

हल्द्वानी/नैनीताल | जून 2025

प्राकृतिक सुंदरता के नाम पर मौत की ओर बढ़ते कदम… ढकियाताल, जिसे कुछ लोग हिडन फॉल के नाम से जानते हैं, हर साल किसी न किसी परिवार को मातम दे जाता है, लेकिन लोग मौज-मस्ती के नाम पर खुद की ज़िंदगी दांव पर लगाने से भी नहीं हिचकते।

ताजा मामला सामने आया है 7 जून 2025 का, जब कुर्मांचल बैंक का युवा मैनेजर हिमांशु पंत (27 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ ढकियाताल घूमने गया था और ताल में डूबकर उसकी मौत हो गई। वह लौटकर कभी अपने घर नहीं पहुंच सका।

⚠️ कितनी जानें, कितनी चेतावनियां और अब भी लापरवाही!

ढकियाताल हल्द्वानी से करीब 21 किलोमीटर दूर नैनीताल की ओर ज्योलीकोट क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र नियमित ट्रैकिंग मार्ग नहीं है और वहां तक पहुंचने के लिए कोई सुरक्षित या मान्यता प्राप्त रास्ता नहीं है। फिर भी लोग पेड़ों और झाड़ियों के बीच से होते हुए इस गुप्त जलाशय तक पहुंच जाते हैं।

पुलिस ने संकेतक बोर्ड लगाकर यहां जाना मना किया है, लेकिन इस चेतावनी को शायद ही कोई गंभीरता से लेता हो।

📜 पिछले कुछ वर्षों में हुई मौतें:

तारीख मृतक का नाम उम्र निवासी विवरण
7 जून 2025 हिमांशु पंत 27 वर्ष हल्द्वानी बैंक मैनेजर, दोस्तों संग पिकनिक में गए थे
1 जून 2025 जीवन रावत 21 वर्ष बच्चीनगर, हल्द्वानी ताल में नहाते समय डूबे
26 जून 2024 मोहित 23 वर्ष भाई और दोस्तों के साथ ताल में नहाते समय मौत
17 जून 2022 कार्तिक आर्यन 19 वर्ष हल्द्वानी पिकनिक के दौरान ताल में डूबे

 

Exit mobile version