Site icon Editor Shanu

BIG BREAKING : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कहर – टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में समाया, यात्रियों में चीख-पुकार!

Spread the love

उत्तराखंड – बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची है।

बताया जा रहा है । टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में समा गया है।

वाहन में 18 यात्रियों की बात कही जा रही है। बचाव और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्‍थल से एक यात्री का शव बरामद हुआ है। 18 में से 7 लोगों को बचा लिया गया है जबकि 11 लापता हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। कहा जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्‍त वाहन टेंपो ट्रेवलर है। इसमें करीब 18 यात्री सवार थे। 11 लापता लोगों की तलाश में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और स्‍थानीय पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

Exit mobile version