Site icon Editor Shanu

सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा आज – विकास परियोजना पर नज़र, उपराष्ट्रपति से मुलाकात भी तय

Spread the love

हल्द्वानी (नैनीताल)।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार, 27 जून को हल्द्वानी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम काफी संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण है, जिसमें वह राज्य की प्रमुख विकास परियोजनाओं का जायजा भी लेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी सुबह 10:55 बजे देहरादून से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:05 बजे हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगे। यहाँ वह माननीय उपराष्ट्रपति महोदय से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे हेलीपैड से रवाना होकर बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना और उसके आसपास के क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।


📌 मुख्य बिंदु:

Exit mobile version