हरिद्वार | 29 जून 2025 — हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के एक दल से शनिवार की शाम एक कार की मामूली टक्कर हो गई, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी। नाराज कांवड़ियों ने कार को घेर लिया और उसमें जमकर तोड़फोड़ की। कार में सवार महिला और तीन बच्चों तक को नहीं बख्शा गया, लाठी-डंडों से मारपीट कर डाली गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांवड़ियों का उग्र रूप देखा जा सकता है।
⚠️ क्या हुआ था घटनास्थल पर?
मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की मार्ग का है।
शनिवार शाम करीब 6 बजे, अकबरपुर ढाढेकी निवासी नाजिम अपने साढू गुफरान, साली और तीन बच्चों के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे।
कार जब पीरपुरा ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर पहुंची, तभी उसका हल्का टकराव कांवड़ियों से हो गया।
🔥 टकराव से बिगड़े हालात
-
कांवड़ियों ने कार को रुकवाया
-
गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से कार पर हमला
-
कार में तोड़फोड़, शीशे तोड़े
-
महिला और बच्चों के साथ मारपीट, तीन बच्चों समेत 6 लोग घायल
-
ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए, अफरा-तफरी का माहौल
👮♂️ पुलिस की तत्परता से टला बड़ा बवाल
मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और कांवड़ियों को शांतिपूर्वक रवाना किया।
घटना में शामिल कांवड़ियों की पहचान की जा रही है।
पीड़ित नाजिम ने आधा दर्जन से अधिक कांवड़ियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
कावड़ियों ने कार में तोड़फोड़ करने के साथ ही कार सवार लोगों के साथ मारपीट की। यहां तक भी गुस्साए कांवड़िये नहीं रुके उन्होंने सवारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिसके बाद मौके पर आसपास क्षेत्र के ग्रामीण भी खट्टा हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बीच वहां मौजूद किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना दिया जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
📱 वायरल वीडियो बना साक्ष्य
घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
वीडियो में कांवड़ियों को कार पर हमला करते और अंदर बैठे यात्रियों को पीटते हुए देखा जा सकता है।

