Site icon Editor Shanu

सिर्फ हल्द्वानी और उत्तराखंड का ही नहीं शिवांगी ने देश का नाम विदेश में किया रोशन “रचा इतिहास,जीता गोल्ड..

Spread the love

हल्द्वानी (उत्तराखंड)“जहां चाह वहां राह” की कहावत को सच कर दिखाया है इंस्पिरेशन स्कूल, काठगोदाम की होनहार छात्रा शिवांगी पांडेय ने। युगांडा के कंपाला में 1 से 6 जुलाई 2025 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पारा-बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शिवांगी ने महिला सिंगल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरा भारत गौरवान्वित किया है।

इसके साथ ही शिवांगी ने डबल्स वर्ग में कांस्य पदक भी जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इससे पहले भी उन्होंने युगांडा अंतर्राष्ट्रीय पारा-बैडमिंटन 2024 में डबल्स में कांस्य पदक हासिल किया था।

🇮🇳 राष्ट्रीय स्तर पर भी धमाल

🏫 विद्यालय में जश्न का माहौल

इंस्पिरेशन स्कूल की प्राचार्या और प्रबंधन समिति ने शिवांगी की इस ऐतिहासिक जीत पर हर्ष जताते हुए कहा –

“शिवांगी आज केवल हमारे विद्यालय की नहीं, पूरे उत्तराखंड की शान बन चुकी हैं।”

💪 प्रेरणा का प्रतीक बनी शिवांगी

शिवांगी की यह यात्रा केवल खेल मैदान की नहीं, संघर्ष, साहस और आत्मबल की मिसाल है। पारा-बैडमिंटन जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक जीतना इस बात का प्रमाण है कि कोई भी शारीरिक चुनौती आत्मविश्वास के आगे बड़ी नहीं होती।

🌟 शिवांगी आज लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं
💐 हम सभी उनकी इस जीत पर उन्हें सलाम करते हैं और आने वाले समय में उन्हें ओलंपिक जैसे मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते देखने की कामना करते हैं।

Exit mobile version