Spread the love

HALDWANI NAINITAL UK : हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 162.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की सटीक कार्रवाई

एसपी नगर प्रकाश चन्द्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चन्द शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और SOG टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर, राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

  1. तस्लीम खान, पुत्र नन्हे खान, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बहेड़ी, जिला पीलीभीत (उ.प्र.), उम्र – 36 वर्ष

  2. मो. राशिद खान, पुत्र आलम साह, निवासी ग्राम परेवा वैश्य, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत (उ.प्र.), उम्र – 25 वर्ष

दोनों के पास से कुल 162.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई —

  • तस्लीम खान से 89.67 ग्राम

  • राशिद खान से 72.47 ग्राम

साथ ही तस्करी में प्रयुक्त Splendor मोटरसाइकिल (UP25CY 0703) को भी जब्त किया गया।

सप्लाई चेन का खुलासा

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे शीशगढ़ (जिला बरेली, उ.प्र.) से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में सप्लाई करने आए थे।
दोनों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी पर FIR नं-355/2025, धारा 8/21/29/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस टीम को मिला पुरस्कार

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने इस सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को ₹2,500 नकद इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि “नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है, और किसी भी कीमत पर नशे का नेटवर्क पनपने नहीं दिया जाएगा।”

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

  • उ.नि. प्रेम राम विश्वकर्मा (चौकी प्रभारी मंडी)

  • उ.नि. राजेश जोशी (प्रभारी SOG)

  • का. अमर सिंह

  • का. मो. अजहर

  • का. संतोष बिष्ट

  • का. भूपेन्द्र ज्येष्ठा

  • का. अरुण राठौर