Spread the love

अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ ने जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में नगर पालिका परिषद स्थित पुस्तकालय पंडित रुद्रादत्त शर्मा संपादक आचार्य में एक शानदार शिक्षक समारोह का आयोजन किया।जिसमें प्रसिद्ध बाल रोग और समाज सेवी डॉक्टर कमाल अहमद ने अध्यक्षता की ,और नगरपालिका परिषद धामपुर अध्यक्ष श्री रवि कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थिति रहें विशिष्ट अतिथि कौमी मुस्लिम फंड के जनरल मैनेजर सईददूर रहमान ने भी शिक्षकों का हौसला बढ़ाया कार्यक्रम का संचालन मशहूर शायर एजाज धामपुरी ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी रवि कुमार सिंह अपने भाषा में पॉलिथीन की रोक पर जोर दिया और शिक्षकों को बच्चों के लिए समाज के लिए मार्ग प्रशस्त करने का मशवरा दिया रवि कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को मुबारकबाद दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कमाल अहमद ने शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने शिक्षको से आशा की कि उन्हें शिक्षित, सभ्य और संस्कारी समाज की रचना में सहयोग करना चाहिए, प्रिंसिपिल इक़बाल अहमद नेअपने विचारों में शिक्षकों को मुबारकबाद दी और कहा शिक्षक बहुत मेहनत परिश्रम कर बच्चों को पढ़ाते हैं और जब यह बच्चे बड़े होकर जब किसी काबिल बनते हैं शिक्षकों को गर्व होता है । मुस्लिम फंड के जनरल मैनेजर सईद उर रहमान में कहा शिक्षक राष्ट्र निर्माता है वह आदर्श राष्ट्र के आदर्श नागरिक का निर्माण करने में अपनी भूमिका निभाता है मैं सभी शिक्षकों उनके इस कार्य के लिए मुबारकबाद पेश करता हूं। शिक्षक नेता उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरशद जमाली ने शिक्षको अपना कार्य इमानदारी के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया और शिक्षकों को अच्छे नागरिक बनाने का मशवरा दिया।
शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में अपने विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया सम्मानित शिक्षकों मे इस्तेहसान अहमद,रजत कुमार, अर्चना सिंह, शहजाद अहमद खान ,अफजाल अहमद, मोहम्मद आमिर, ताराचंद पांडे ,अभिषेक भारद्वाज, गुलनवाज , मोहम्मद अनस,रिजवान अहमद आदि शिक्षकों सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि चौधरी रवि कुमार सिंह डॉ0कमाल अहमद , सईद उर रहमान को इस मरते चिह्न देकर सम्मानित किया गया।अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ फरीद उर रहमान नेकार्यक्रम में सहयोग देने के लिए आफताब अली प्रदेश कोषाध्यक्ष, अफजाल अहमद, मोहम्मद नदीम अहमद, हाजी मोहम्मद चांद, मोहम्मद सुभान, समीरा अहमद, सूफियान, शोएब अहमद कारी राशिद साहब आदि सभी लोगों का शुक्रिया जा जाएगा।