Spread the love

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाते हुए देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

अजय भट्ट ने अपने आवास पर दीपावली के मौके पर दीप प्रज्वलित करते हुए इस दीपोत्सव के मौके पर देशवासियों व प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह दीपावली सबके लिए सुखमय एवं खुशी और संपन्नता लेकर आए।