हल्द्वानी (नैनीताल)। नैनीताल जिले के हल्द्वानी रोड में इन दिनों मॉनिटर लिजर्ड, जिसे स्थानीय भाषा में “गोह” कहा जाता है, की मौजूदगी से लोग सहमे हुए हैं। तल्लीताल के धर्मशाला क्षेत्र में बने पालिका क्वाटर के आसपास, खासकर जी.आई.सी. स्कूल की दीवार, कोयला टाल और घरों के बाहर रखे टायर गमलों में मॉनिटर लिजर्ड देखे गए हैं। इनकी संख्या दो से तीन बताई जा रही है और यह अक्सर दिन में धूप के समय दिखाई दे रहे हैं।
🔍 क्या है मॉनिटर लिजर्ड (गोह)?
गोह रैप्टाइल (सरीसृप) प्रजाति का जीव है, जो छिपकली जैसा दिखता है लेकिन आकार में बड़ा और ताकतवर होता है।
-
लंबाई: 3 से 10 फीट तक
-
रंग: ग्रे, भूरा या काला
-
दांत: नुकीले और काटने में सक्षम
-
पूंछ: तेज़, जिससे हमला करता है
-
भोजन: मेंढ़क, केकड़े, मछलियां, कीड़े-मकौड़े
-
विशेषता: तेज़ धावक, अच्छा तैराक और पेड़ों पर चढ़ने में माहिर
⚠️ खतरा और डर का माहौल
स्थानीय निवासी अभिषेक मुलतानिया ने बताया कि यह गोह उनके घरों के आसपास घूमते दिख रहे हैं और घरों में घुसने की कोशिश भी करते हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है।
बच्चों के खेलने के स्थानों और स्कूल के आसपास इनकी उपस्थिति से अभिभावकों में दहशत है।
🏞️ वन विभाग की प्रतिक्रिया
डी.एफ.ओ. चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि विभाग को अब तक कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली थी, लेकिन वायरल वीडियो को देखने के बाद फॉरेस्ट स्टाफ को भेजा गया है, जो इन मॉनिटर लिजर्ड को पकड़कर सुरक्षित स्थान (जंगल) की ओर भेजने का काम कर रहे हैं।
