Spread the love

शमा सलमानी

देहरादून।चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार के फैसले पर उत्तराखंड कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा की सरकार का निर्णय आदि काल से चली आ रही चार धामों की परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की कुत्सित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा को गैर हिंदुओं के लिए प्रतिबंधित करने का सरकार का फैसला विभाजनकारी फैसला है। दसौनी ने कहा कि भारत देश की विश्व में अपनी एक अलग पहचान है, हमारा देश सर्वधर्म समभाव, वसुधैव कुटुंबकम,सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया का संदेश देने वाला देश रहा है, लेकिन आज इस देश की सामाजिक समरसता और ताने-बाने के साथ खिलवाड़ करने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।